बांका (चांदन): बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के सिमरिया गांव के दो अलग अलग अपराधी गिरोह द्वारा एक दूसरे पर गोली चलाने और जान मारने की धमकी देने के अलावे जाति सूचक शब्द से गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया है ।जिसमें एसडीपीओ के जांच के बाद चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।बताया जाता है कि सिमरिया निवासी अशोक यादव जिस पर पिछले वर्ष पैलवा स्थित स्किल फूड के नाईट गार्ड दीन दयाल यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले के साथ बिहार और झारखंड के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । जो हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि रात के 11 बजे जब वह अपने घर में था ,उसी समय पंकज सिंह देवघर निवासी के साथ मुसो पुझार सिमरिया निवासी, प्रदीप राणा हरकत्ता निवासी, और मनोज सिंह मानिकपुर निवासी के साथ कुछ अन्य लोग उसके घर पर आए और गाली गलौज करते हुए बाहर निकलने को कहा।अपराधियो की पहचान हो जाने पर वह बाहर नहीं निकला ।लेकिन अपराधियों ने उस खिड़की से गोली चला दिया । जो उसके बांह को जख्मी करते हुए निकल गया। वहीं दूसरी ओर उसी गांव के निवासी मुसो पुझार जो कई मामले का वांछित भी है उसने आरोप लगाया है कि सात बजे शाम को अशोक यादव सहित चार पांच अपराधी उसके पास आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह भागने लगा तो अशोक यादव ने उस पर गोली चलाई जो गोली उसको नहीं लगी । लेकिन भागने के क्रम में गिरने से उसे गंभीर चोट आई ।बाद में अशोक यादव ने उसके घर जाकर उसके परिवार के अन्य लोगों के साथ जाति सूचक शब्द लगाकर गाली गलौज किया ।इसकी सूचना पर खुद एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह घटनास्थल पर आ गए और जांच करते हुए मुसो पुझार, प्रदीप राणा, मनोज सिंह, और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पक्ष से मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार को बांका जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिह ने बताया कि दोनों मामला दर्ज कर दोनों गिरोह के आपराधिक गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।
