रजौन (बांका):रजौन बाजार पेट्रोल पंप स्थित मंगलवार को बारिश के क्रम में बिजली के टावर पर ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जल गई है। इस कारण रजौन बाजार की आधी आबादी में बिजली सेवा ठप हो गई है। ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण अंधेरा छाए रहने से जहां लोगों को परेशानी हो रही है वहीं पेयजल की समस्या भी उत्पन्न होनी प्रारंभ हो गई है। जब घंटों बिजली का दर्शन नहीं हुआ तब बिजली की खोज खबर शुरू हुई। तब पता चला कि रजौन बाजार स्थित दो सौ केवी के ट्रांसफार्मर पर ठनका गिरने से बिजली सप्लाई बंद है।बाजार वासी विनोद साह,शंभू प्रसाद सिंह,मनीष स्वर्णकार, दीपक कुमार,नवोद यादव,बुल्ली यादव,राजेश केसरी,शिवराज कुमार आदि ने बताया कि बारिश के क्रम में अचानक बिजली पर ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।जिस कारण ट्रांसफार्मर जल गया है। बिजली विभाग के स्थानीय कर्मियों द्वारा गड़बड़ियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बिजली नहीं रहने से आधे रजौन बाजार अंधेरे में डूबा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव