पुलिसबपर हमला मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

रजौन (बांका):रविवार को रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पर पथराव करने मामले के 2017 से फरार चल रहे आरोपी को जगन्नाथपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर निवासी बुटन साह उर्फ होरिल है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि पुलिस पर हमला मामले में कई वर्षों से बूटन साह फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post