रजौन (बांका), आरएनएन। पंचायत आम निर्वाचन 2021 की सफलता को लेकर रविवार को अवकाश का दिन रहने के बाद भी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नाम निर्देशन का अंतिम तिथि सिर्फ 3 दिन 20,21 एवं 22 सितंबर रहने पर विचार विमर्श किया गया। प्रखंड के तीन जिला परिषद सदस्य, 26 पंचायत समिति सदस्य, 18 मुखिया सरपंच,256 वार्ड एवं पंच सीट पर 8 अक्टूबर को मतदान 10 तथा 11 अक्टूबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है। 256 वार्ड सदस्य सीट अभ्यर्थियों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए शेष बचे 3 दिन के लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। रविवार को आईटी भवन स्थित नाम निर्देशन काउंटरों पर प्रतिनियुक्त डाटा ऑपरेटर मैन,वार्ड सदस्य नामांकन सभी 6 काउंटरों पर प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को अब तक नाम निर्देशन में प्राप्त अभ्यर्थियों के प्रपत्र का स्कूटनी कार्य की तैयारी में व्यस्त दिखे गए। इस मौके बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र चंद्र, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, बीआरपी संजय कुमार झा, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह, निर्वाचन सहायक मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार मंडल, डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार, शिक्षक सुभाष कुमार सिन्हा, दीक्षित कुमार, अमरेंद्र कुमार, शंकर कुमार सहित सहित सभी विभाग के डाटा ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव