(बांका):प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को होने वाला है। जिसको लेकर 24 अगस्त की मध्य रात्रि से आचार संहिता लगा दिया गया है। आदर्श आचार संहिता लगते ही रजौन पुलिस प्रशासन द्वारा चौक चौराहों पर भ्रमण कर सार्वजनिक जगह पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाया गया था। इसके बाद भी कई प्रत्याशी द्वारा बैनर लगा हुआ ही छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर गुप्त सूचना पर सीओ मु. मोइनुद्दीन एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने रविवार को बिना अनुमति के चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर प्रखंड अंतर्गत चिलकावर-असौता पंचायत के लहोरिया चांदनी चौक के समीप एक नंबर वार्ड सदस्य अभ्यर्थी रेनू देवी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उक्त जगह पर लगे बैनर एवं पोस्टर को जब्त करते हुए हटा लिया गया है। पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू के बाद से बैनर और पोस्टर लगाने वालों के ऊपर पुलिस प्रशासन विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर और सीओ ने बताया कि भ्रमण के क्रम में लहोरिया चांदनी चौक के समीप एक प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन कर बना लगाया गया था। जिसे उक्त जगह से हटा कर उक्त प्रत्याशी रेनू देवी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराई जा रही है। साथ ही अब बैनर एवं पोस्टर हटाने के साथ ही प्रत्याशियों के विरुद्ध मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: केआर राव