बज्रपात से दो महिला बेहोश,जानवर भी मरे

 बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के बगल नावाडीह गांव में शनिवार दोपहर को बज्रपात से एक महिला बाल बाल बच गयीं। बेहोशी की हालत में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। बताया जाता है कि नावाडीह गांव निवासी अरुणा देवी अपने घर के बाहर काम कर रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गयी।औऱ उससे कुछ ही दूरी पर बज्रपात हो गया जिससे वह उसी जगह बेहोश होकर गिर पड़ी।जब घर वालो की नजर उसपर पड़ी तो उसे स्वजनों द्वारा आनन फानन में अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा द्वारा इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

 वही दूसरी ओर आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत अगुवानी निवासी कौशल्या देवी घर के सामने खुले मैदान में मवेशी चरा थी।अचानक बारिश के बीच बज्रपात होने से एक गाय और एक बैल  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।गाय चरा रही  महिला कौशल्या देवी  बज्रपात के झटके से दूर जाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। जिसे देख परिजन दौड़ कर आए और बेहोश पड़ी महिला को उठाकर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक अभिजीत रंजन एवं महिला चिकित्सक रूपम कुमारी इत्यादि ने  उसका समुचित इलाज किया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post