रजौन (बांका): रजौन प्रखंड में पंचायत चुनाव नाम निर्देशन को लेकर शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा एवं कर्मा धर्मा पर्व रहने के बावजूद भी सभी नामनिर्देशन काउंटरों पर काफी भीड़ रही। शनिवार को भी का यही हाल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 53, मुखिया 37, सरपंच 25, वार्ड सदस्य के लिए 200 एवं पंच पद के लिए 130 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। शनिवार को भी बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां लगातार कैंप करते हुए पुरुष एवं महिला सुरक्षा बल एवं लाठी पार्टी के साथ गश्त लगा रहे थे। वहीं नाम निर्देशन वार्ड सदस्य के काउंटर पर बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,पंच काउंटर पर बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,मुखिया काउंटर बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, सरपंच काउंटर सीडीपीओ सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य काउंटर सीआई बालमुकुंद दास सहायक निर्वाची पदाधिकारी का दायित्व का निर्वाह कुशलतापूर्वक सूझबूझ के साथ करते दिख रहे थे। विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते दरोगा गणेश कुमार सिंह,शिव शंकर यादव, प्रशिक्षु दरोगा सुमन कुमारी ठाकुर आदि कैंप कर रहे थे। रविवार को अवकाश एवं पंचक की मार की वजह से नामनिर्देशन काउंटरों पर शनिवार को अप्रत्याशित भीड़ रही। शनिवार को आईटी भवन के सामने कोरोना टीका केंद्र बनाकर पंचायत चुनाव नामांकन में आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा था। शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य प्रमुख रूबी कुमारी ,उपप्रमुख नीलम कुमारी ,नावादा खरौनी पंचायत मुखिया पद से निवर्तमान मुखिया कल्पना देवी, सकहारा पंचायत से सुमन देवी, धौनी-बामदेव मुखिया पद से नूतन कुमारी, खैरा उतरी पंचायत समिति से विपुला देवी, परघड़ी-लकड़ा पंचायत समिति से राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, नवादा खरौनी पंचायत समिति से सुरेंद्र सिंह,अनुज यादव, रजौन पंचायत समिति सदस्य के रूप में सावित्री देवी ,सकहारा पंचायत समिति सदस्य आशुतोष कुमार राव, खैरा सरपंच पद से उत्तम कुमार शर्मा, रजौन पंचायत वार्ड नंबर 6 से शीला देवी,सकहारा पंचायत वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव से पवन कुमार राव,मनीष राव,सुमित कुमार राव, वार्ड नंबर 14 पंच से नीलम देवी, रुपा देवी आदि ने मुख्य रूप से नामांकन पर्चा दाखिल किया है।शनिवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 30,मुखिया 8,सरपंच 24,पंच 107 एवं वार्ड सदस्य के लिए 314 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। रविवार 19 सितंबर को नामांकन पर्चा दाखिल नहीं होगा। अब 20, 21 एवं 22 सितंबर 3 दिन ही नामांकन पर्चा दाखिल का अंतिम तिथि रह गया है।
रिपोर्ट:केआर राव