बांका (चांदन): 13 सितंबर को प्रखंड के बिरनिया पंचायत के सुपाहा गांव में मधुमक्खी के काटने से पति भरत पंडित औऱ पत्नी जमनी देवी की इलाज के दौरान की मौत होने वाले परिवार से शनिवार को बेलहर विधायक मनोज यादव ने मुलाकात कर पीड़ित परिवार को संतावना दिया। विधायक ने परिवार के लोगो से घटना के पूरी जानकारी प्राप्त किया ,और पदाधिकारियों से बात करने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए भी भरोसा दिलाया। विधायक को स्थानीय लोगों ने जानकारी भी दिया कि मकई तोड़ने के दौरान मधुमक्खी के हमले से पति पत्नी की मौत 24 घंटे के अंदर हो जाने से पूरा परिवार ही टूट गया। खासकर चादन अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था में काफी विलंब होने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई थी ।उस समय भी विधायक के सिविल सर्जन से बात करने के बाद ही इलाज शुरू हो सका था। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने जल्दी ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार का भी आश्वासन दिया ।विधायक मनोज यादव के साथ जिप सदस्या निशा शालिनी, रजत सिंहा, अरविंद पांडे,दीपक चौधरी,सत्तन यादव,पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव,सहित बड़ी संख्या में जदयू समर्थक औऱ ग्रामीण उपस्थित थे।
