(बांका): बुधवार को विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में रजौन बाजार स्थित पोस्टल कॉलोनी से लेकर बाजार परिसर में बिजली बिल बकाएदारों को विरुद्ध विद्युत विच्छेद अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में 10 बकायेदार विद्युत उपभोक्ता का विद्युत विच्छेद किया गया। इस क्रम में 1 लाख राशि भी रिकवर किया गया है। इस अभियान के क्रम में विद्युत पर्यवेक्षक राजा राय, मीटर रीडर निर्मल कुमार, मानव बल उदय कांत पंझा, राकेश कुमार राय, निरंजन सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौन कार्यालय में ऑनलाइन काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की मुझे बताओ से जूझना नहीं पड़ेगा। पहले मैनुअल की व्यवस्था थी। विद्युत विच्छेद के क्रम में विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। विद्युत सहायक अभियंता ने बताया कि अभियान लगातार जा,री रहेगा।
रिपोर्ट: केआर राव