रजौन (बांका): रजौन प्रखंड के नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोतवाली-भागलपुर सड़क मार्ग स्थित मीरनगर स्कूल के पास छापेमारी के क्रम में एक अपाची मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में 375 एमएल का 34 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने मीरनगर पास के पास एकमोटरसाइकिल की तलाशी ली गई जिसमें 34 बोतल कुल 12.750 लीटर रॉयल स्टैग विदेशी शराब के साथ गोड्डा जिले के पड़रिया निवासी मुकेश कुमार मंडल को मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव