रजौन(बांका):रजौन प्रखंड क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 1 लाख 4 हजार 781 लाभुकों को टीका लग चुका है।जिसमें पहला डोज 81हजार 258 एवं दूसरा डोज 23 हजार 623 लोगों को अभी तक मे वैक्सीन लग चुका है। जबकी प्रखंड में 1 लाख 41 हजार 859 लाभुकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर लगातार माइकिंग कर टीका लेने के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।बुधवार को वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर प्रखंड के 12 जगहों सहित रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन केंद्र लगाकर 700 लोगों को टीका लगाया गया।प्रखंड के लोगों को लगातार वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि लगातार महा अभियान के तहत शिविर लगाकर टीका लगाया जा रहा है जिसको लेकर आज भी 700 लोगों को टीका लगाया गया है।इस अभियान को सफलता में सीएचओ पूजा,एएनएम लीलू भारती,डाटा ऑपरेटर सुमित कुमार,अमिषा कुमारी केयर इंडिया गोविंद कुमार,जितेश कुमार झा आदि प्रतिदिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य में लगे हुए हैं।
रिपोर्ट: केआर राव