मूसलाधार बारिश के बीच फुस घर हुआ ध्वस्त

रजौन(बांका):दो-तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के बीच किसानों से लेकर गरीबों को काफी परेशानियों में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकहारा पंचायत के खजूरकोरामा गांव में दो फुस एवं मिट्टी का घर धराशाई हो गया है। पीड़ित वासुदेव पासवान एवं दीप नारायण सिंह ने अंचल कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है।सीओ मु मोइनुद्दीन के आदेश पर अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह ने प्लास्टिक उपलब्ध कराया है।बताया जा रहा है इस बारिश में ग्रामीण इलाके के कई मिट्टी एवं  फुस घर गिरने की खबर है।सीओ ने बताया राजस्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post