रजौन (बांका): प्रखंड अंतर्गत पुनसिया बस्ती में बीते मध्य रात्रि को राजकुमार के घर से अज्ञात चोरों ने घर का सामान, कुछ गहने एवं नगदी सहित चोरी कर लिया। घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी और अज्ञात चोरों ने 10 हजार नकदी सहित 5 हजार का जेवरात लेकर चलते बने। पीड़ित पुनसिया बस्ती निवासी राज कुमार ने बताया कि बीते मध्य रात्रि को हम और हमारी पत्नी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखे तो अलमारी का ताला खुला हुआ था जाकर देखें तो उसमें रखे 10 हजार नकदी एवं 5 हजार का जेवरात गायब था। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुई है छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव