मतदाताओं का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य आगामी एक से

रजौन (बांका):रजौन प्रखंड का पंचायत चुनाव संपन्न होते ही भारत सरकार निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाताओं का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य एक नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया मतदाताओं का डोर-टू-डोर एवं बूथों पर नाम जोड़ने, हटाने, नाम शुद्धिकरण करने, विधानसभा अंतर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ पर नाम स्थानतरण कराने के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रखंड के 159 बीएलओ द्वारा एक से लेकर लगातार 30 नवंबर तक किया जाएगा। इस कॉल्ड के मॉनिटरिंग के लिए निर्वाचन कार्यालय में जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, श्रीकांत कुमार, डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार बीएलओ से लगातार संपर्क स्थापित करते रहेंगे। जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने 7 एवं 21 नवंबर को मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ उपस्थित होकर नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र साथ, नाम शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 एवं विधानसभा अंतर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में स्थानांतरण करवाने के लिए प्रपत्र 8 (क) प्राप्त करेंगे। इस बीच शेष 1 से 30 नवंबर तक बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण किताब बीएलओ प्रपत्र प्राप्त करेंगे। बीडीओ ने बताया एक से 30 नवंबर तक आयोजित मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा एवं सीडीपीओ सुनीता कुमारी के माध्यम से संबंधित बीएलओ शिक्षक एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को पत्र प्रेषित करवा दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post