वृद्ध चरवाहे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रजौन(बांका): भागलपुर -मंदार हिल रेलखंड आनंदपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के समीप बकरी चराने के क्रम में खैरा पंचायत के आनंदपुर निवासी करीब 65 वर्षीय राजेंद्र मंडल की ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त घटना मंगलवार की अपराहन बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आनंदपुर निवासी राजेंद्र मंडल उक्त जगह बकरी चरा रहे थे। इसी क्रम में बकरी भागलपुर मंदार हिल रेलखंड पर चली गई थी इसी क्रम में सामने गुजर रही ट्रेन को देखते हुए आनन-फानन में अपनी बकरी को बचाने की कोशिश में बकरी तो बच गई लेकिन इस दौरान राजेंद्र मंडल ट्रेन के झटके से गंभीर रूप से जख्मी होकर फेंका गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गया। उक्त घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post