रजौन (बांका): रजौन प्रखंड के राजावर पंचायत अंतर्गत अनुसूचित जाति,अति पिछड़ा आजमतुला गांव में डायरिया से अब तक ग्रामीण ठीक तरीके से उबर भी नहीं पाए थे। इसी बीच खैरा पंचायत के बख्ड्डा गांव में पैरु तांती का 8 वर्षीय पुत्री राधिका डायरिया से रजौन सीएचसी परिसर में इलाज के क्रम में ले जाने के क्रम में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि अभी भी पैरु तांती का 70 वर्षीय पिता शंकर तांती, 14 वर्षीय पुत्री खुशबू एवं 2 वर्षीय पुत्री रिंकी का इलाज प्राइवेट क्लीनिक संझा में चल रहा है। इसी गांव के विष्णु देव यादव का 30 वर्षीय पुत्र विनय कुमार को भी कैय दस्त होने की स्थिति में जुगाड़ गाड़ी के सहारे प्राइवेट क्लीनिक इलाज के लिए ले जाते हुए देखे गए। ग्रामीण सुरेंद्र रजक सहित गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने बताया कि अब तक सिर्फ आशा रिंकू देवी को छोड़कर स्वास्थ्य की कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में से नल जल योजना का बुरा स्थिति रहने की वजह डेढ़ सौ की आबादी वाले अनुसूचित जाति अति पिछड़ा बाहुल्य गांव में पांच घर को किसी के घर में नल का जल का पानी नहीं मिल रहा है। गांव में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं रहने की वजह से ग्रामवासी दूषित घरेलू हैंडपंप का पानी पीने को विवश है। गांव की महिलाओं ने बताया कि इतनी बड़ी गांव की आबादी रहने के बाद सरकार द्वारा इस गांव के प्रति खुले में शौच जाने के लिए वंचित नहीं कर सका। जिस कारण गांव में सरकार द्वारा एक भी व्यक्तियों के घर पर शौचालय निर्माण के नियमित मिलने वाले 12000 प्रोत्साहित राशि नहीं मिल सका है। महादलित अति पिछड़ा गांव गांव के लोग अभी भी खुले में शौच करने के लिए विवश है। ग्रामीण गली नली कीचड़ एवं दुर्गंध से भरा पड़ा हुआ है। हर जगह गंदगी का अंबार रहने की वजह से डायरिया महामारी का रूप ले रहा है। गांव की आशा रिंकू देवी ने बताया गांव वाले को खुले में शौच नहीं जाने तथा अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण के लिए कई बार प्रेरित किया गया। प्रेरित करने के बाद भी आज तक इस गांव वाले ने शौचालय बनाने का मन नहीं बनाया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि रविवार की शाम पैरु तांती का 8 वर्षीय पुत्री राधिका को सीएचसी लाया गया था। इस बीच स्वास्थ चेकअप के क्रम में मृत पाई गई थी। आगे बताया आशा सहित ग्रामीणों द्वारा डायरिया होने की सूचना अस्पताल से नहीं दी गई है।
रिपोर्ट: केआर राव