बाइक सवार झपट्टामार गिरोह 1.10 लाख रुपए लूट कर भागे

रजौन (बांका):सोमवार को संध्या प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया एसबीआई बैंक से 1 लाख 10 हजार रुपया निकाल कर आ रहे मोहनपुर निवासी से बाइक सवार दो झपट्टामार गिरोह ने धौनी बाजार के समीप पैसा से भरा थैला छीनकर फरार हो गया।जिसकी सूचना रजौन थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान और पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या पुनसिया एसबीआई बैंक से 1 लाख 10 हजार रुपया निकालकर मोहनपुर निवासी प्रताप मंडल एक मोटरसाइकिल से एवं दूसरे मोटरसाइकिल से पैसा भरा थैला उनके पुत्र नीतेश कुमार एवं गांव के ही रिंकू देवी एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर रजौन बाजार के किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए बकाया कर्ज अदायगी के लिए आ रही थी, इसी क्रम में धौनी होटल के समीप में बाइक सवार दो झपट्टामार गिरोह ने चलती मोटरसाइकिल से ही हमारे पैसे से भरा थैला छीन कर फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर लूट के शिकार हुए लोग पैसा लूट जाने पर दहाड़ मार कर रोने लगे। पीड़ित प्रताप मंडल ने बताया कि वह रजौन बाजार में किसी से कर्ज पर पैसा लिए थे उसी को निकाल कर देने जा रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post