रजौन (बांका) :जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोडेड बालू लदी ट्रक को जब्त कर रजौन थाना के अभिरक्षा में रखा गया था। जिसको प्रखंड मुख्यालय परिसर से बालू लदी ट्रक को सोमवार को चालक ने अपने मालिक के मिलीभगत से उक्त ट्रक को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद रजौन थाने की पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जबकि जब्त किए गए वाहनों की देखभाल के लिए चौकीदार की तैनाती की जाती है। इसके बाद भी बालू लदी ट्रक को लेकर भाग जाना पुलिस पर प्रश्नचिन्ह बनता है। जिसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय है। आखिर पुलिस कर्मी की तैनाती रहने के बाद भी बालू लदी ट्रक को लेकर चालक कैसे फरार हो गया? यह बड़ा सवाल है।थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि चौकीदार मुकेश पासवान के बयान पर फरार बालू लदी ट्रक चालक और मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव