364 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रजौन (बांका):नवादा थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सन्हौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं एक वैगनआर कार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिससे 364 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नवादा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोतवाली चौक के पास छापेमारी के क्रम में एक वैगनआर कार की तलाशी ली, जिसमें 180 एमएल का 188 बोतल रोवायलसन  व 375 एमएल का 120 बोतल व 750 एमएल का 43 बोतल मेग डॉल्स व 11 बोतल एवं 362 बोतल कुल 120 लीटर विदेशी शराब के साथ खगड़िया जिला क्षेत्र के छोटी वन देहड़ा पसराहा निवासी मिलन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप गोड्डा जिले से ले जाकर खगड़िया जिले में डिलीवरी होनी थी, लेकिन नवादा थाने की पुलिस ने कोतवाली चौक के पास इसे धर दबोच लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post