रजौन,(बांका):प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान चौपाल के तहत रबि फसल के बुआई से पूर्व किसानों को जागरूक करने से सम्बंधित नए-नए तकनीक से खेती को कृषि में समायोजित करने के लिए एवं किसान की आमदनी को दुगुना करने के लिए मिट्टी जाँच व फसल का चुनाव करके खेती करने तथा मूसलाधार बारिश से हुई क्षति, धान के रिपोर्ट की भी जानकारी ली गई। इस दौरान मशरूम, बकरीपालन, मस्यपालन की भी जानकारी अधिकारियों द्वारा खैरा के खिड्डी ग्राम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार, मास्टर ट्रेनर शिवम सिंह, श्याम किशोर सिंह किसान सलाहकार तथा अमहारा-हरचण्डी पंचायत के अमहारा गांव में किसान चौपाल के तहत सहायक तकनीकी प्रबंधक आदित्य श्री, किसान सलाहकार सुबोध सिंह द्वारा किसानों को कृषि सम्बन्धित विभिन्न जानकारी दी गई। इस मौके पर संजीव सुमन, गौरी सिंह एवं सैंकड़ों किसानों ने योजनाओं की जानकारी ली तथा लाभान्वित हुए।
रिपोर्ट:केआर राव