रजौन में वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना

लरजौन (बांका): सोमवार को बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर रजौन थाना चौक पर प्रशिक्षु दरोगा राजीव रंजन के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर एक दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया। वाहन जांच होता देख कर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना कागजात वालों से 5 हजार का फाइन वसूला गया। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों की डिक्की खोल कर सघन जांच की गई। वाहन जांच के क्रम में प्रशिक्षु दरोगा राजीव रंजन के साथ अन्य महिला पुलिस बल उपस्थित थे।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि वहान जांच कर 5 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post