रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओड़हरा गांव में महाकाली पूजा समिति ओड़हरा द्वारा नवग्रह मंदिर स्थापना को लेकर कलश शोभायात्रा निकालने के बाद दूसरे दिन शनिवार से तीन दिवसीय नवग्रह यज्ञ और मेला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। नवग्रह मंदिर स्थापना को लेकर और ओड़हरा गांव में तीन दिवसीय यज्ञ एवं मेला के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सवी माहौल है।महाकाली पूजा समिति ओड़हरा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में पहला नवग्रह मंदिर स्थापना की गई है जिसको लेकर धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर 14 नवंबर को अखंड और नवग्रह प्रतिमा की स्थापना मंदिर प्रांगण में की जाएगी। नवग्रह मंदिर स्थापना में तेलडीहा से 5 पंडित एवं गुरुधाम से 5 पंडित यज्ञ और पूजा अर्चना को करा रहे हैं।तेलडीह एवं गुरुधाम से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह मंडल पूजन, यज्ञ करवाया करवाया जा रहा है। आचार्य ने नवग्रह की अलग-अलग स्वरूपों की व्याख्या करते हुए महत्व पर प्रकाश डाला।जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, लोग दूर-दराज से आकर कथा का श्रवण करते हुए मेले का लुफ्त उठा रहे हैं। तीन दिवसीय नवग्रह यज्ञ एवं मेला को सफल बनाने के लिए गुंजन कुमार, प्रमोद मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद मिश्रा, मंटू ठाकुर, शंकर ठाकुर, राकेश ठाकुर एवं समस्त ओड़हरा और मोहना के ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव