रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के ओड़हारा गांव में जिले में पहला नवग्रह मंदिर स्थापना को लेकर महाकाली पूजा समिति ओड़हारा द्वारा शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकालने के साथ ओड़हारा गांव में तीन दिवसीय मेला और यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। कलश शोभायात्रा ओड़हारा गांव से निकलकर चांद सरोवर घाट से जल भरकर पुनः स्थापित नवग्रह मंदिर ओड़हारा गांव पहुंची। इस बाबत महाकाली पूजा सेवा समिति ओड़हारा के आयोजन कर्ता ने बताया कि भव्य कलश शोभायात्रा में 501 कुमारी कन्या एवं नवविवाहिता ने भाग लिया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ भ्यव कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें बताया गया कि 13 नवंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन और 14 नवंबर को अखंड और नवग्रह प्रतिमा की स्थापना मंदिर में की जाएगी। आचार्य के रूप में तेलडीहा के 5 पंडित एवं गुरुधाम के 5 पंडित शामिल रहेंगे। नवग्रह मंदिर स्थापना को लेकर गांव से लेकर प्रखंड क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। भव्य कलश यात्रा के दौरान गुंजन कुमार, प्रमोद मिश्रा धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद मिश्रा, मंटू ठाकुर, शंकर ठाकुर, राकेश ठाकुर एवं समस्त ओड़हारा और मोहना के ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव