अनियंत्रित होकर ट्रक ने मारी पलटी, बाल-बाल बचे चालक एवं उपचालक

रजौन (बांका):थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकावर सड़क मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने पलटी मार दी। जिसमें सवार ट्रक चालक और उप चालक बाल-बाल बच गए। मौके से चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त जगह अनियंत्रित ट्रक ने पलटी मार दी जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से चालक और उप चालक को बाहर निकाला गया। जिसमें दोनों को बस मामूली चोटें आई है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post