रजौन (बांका):नवादा बाजार हाट परिसर स्थित कार्तिक मंदिर में रविवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा अर्चना एवं मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नवादा बाजार हाट परिसर में हो रहे तीन दिवसीय कार्तिक मेला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर स्थापित प्रतिमा का भक्तगण हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान परिसर में लगे मेले में आधुनिक झूले का युवक, युवतियां, बच्चे महिलाओं आदि ने विभिन्न झूलो में खूब लुफ्ट उठाया। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लगे मेले में चाट, बच्चों के खिलौने, बर्तन, श्रृंगार प्रसाधन सहित घरेलू उपयोग के सामान, मिठाइयां आदि की खूब बिक्री हुई। श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन अपनी आवश्यकता अनुसार खूब खरीदारी की। रविवार से नवादा का सब्जी हाट का दिन रहने की वजह से हाट करने आए आसपास ग्रामीण इलाके के लोगों ने खूब मेला आदि का लुफ्त उठाया। इस दौरान मंदिर प्रांगण से लेकर मेला परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। प्रखंड का एकमात्र मेला नवादा बाजार क्षेत्र में हो रहे मेले के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ तीन दिवसीय मेला का समापन हो जाएगा।
रिपोर्ट:केआर राव