रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद साह को रविवार को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सिंह ने बताया राजेंद्र प्रसाद साह को शराब के मामले में तीसरी बार घर से शराब बरामद कर जेल भेजा जा रहा है। राजेंद्र साह कुछ दिन पूर्व ही शराब के मामले 8 माह जेल काट कर आया हुआ था। यहां तक शराब तस्करी के मामले में भी राजेंद्र साह की पत्नी एवं मां आदि को जेल भेजा जा चुका है।थाने में सहायक अवर निरीक्षक कुमार राजीव रंजन के बयान पर मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव