बांका: जिले के शंभुगंज ईंगलिशमोड़ मुख्य मार्ग पर कलिया पुल के समीप एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई । शव की पहचान करसोप गांव की 40 वर्षीय मीना देवी के रुप में हुई है । मीना देवी फुल्लीडुमर अस्पताल में एएनएम थी ।शनिवार को आटो पर सवार होकर ड्यूटी करने अस्पताल जा रही थी । इसी क्रम में उसे गोली मारी गयी। पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है । चालक का कोई पता नहीं है । महिला के कनपटी में गोली मारी गई है ।हत्या किस कारण से हुई पुलिस जांच में जुट गई है । वही लाश को बरामद कर ऑटो चालक का पता लगाने के साथ हत्या करने वाले कि भी खोज की जा रही है।
बांका के शंभुगज में एक एएनएम को गाली मारकर हत्या
byआमोद कुमार दुबे
-
0