ठंड का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन होने लगा अस्त-व्यस्त, अलाव के सेवन में जुटे लोग

ठंड का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन होने लगा अस्त-व्यस्त, अलाव के सेवन में जुटे लोग

रजौन, बांका : लगातार कई दिनों से बढ़ते कड़ाके की ठंड की वजह से लोग अपने-अपने घरों में दुबकना प्रारंभ कर दिए हैं। ठंड का प्रभाव मानव से लेकर पशु पक्षियों में भी दिखने लगा है। बढ़ती ठंड के कारण दुधारू पशु भी दूध देना कम कर दिया है। यहां तक कि आम दिनों की तरह पक्षियों के कोलाहल पर भी असर दिखने लगा है।आम दिनों की तरह बढ़ती ठंड को लेकर मुख्य सड़क मार्ग पर आमजनों का आवाजाही पर भी काफी प्रभाव दिखने लगा है। वैसे बढ़ते ठंड को देखते हुए सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन ने रजौन, पुनसिया, राजावर सहित अन्य  कई सार्वजनिक एवं चौक चौराहों पर कई दिनों से अलाव जलवाना प्रारंभ कर दिया है। वहीं रजौन मुख्य सड़क स्थित कई स्थानों पर लोग अलाव का सेवन करते हुए देखे जा रहे थे। इसी क्रम में रजौन मोदी हाट मालिक सह प्रसिद्ध व्यवसाई सूर्य नारायण प्रसाद यादव अपने दिवगंत बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद यादव के आवास के सामने बेहतर पैमाने पर अलाव की व्यवस्था करते हुए सेवन कर और अन्य लोगों से करवा रहे थे। इस मौके पर सिकंदर प्रसाद यादव, सहदेव प्रसाद यादव, संजय कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, निलेश कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, राज कपूर उर्फ चुन्नू, राहुल सहित घर परिवार के अन्य लोग अलाव का सेवन करने में लगे हुए थे। सिकंदर प्रसाद यादव एवं सूर्य नारायण यादव ने बताया बढ़ते ठंड ने मानव ही क्या पशु-पक्षियों को भी अपने-अपने घर एवं घोसले में दुबकने को विवश कर दिया है। इस ठंड ने वृद्धजनों, रोगियों सहित आमजनों को विशेष परेशानी में डाल दिया है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

0 Comments