कटोरिया बाजार में निकाला कैंडल मार्च

 कटोरिया बाजार में निकाला गया कैंडल मार्च


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार में मंगलवार को चांदन में आठ वर्षीय मासूम के साथ हुई गैंग रेप के बाद हत्या को लेकर घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कटोरिया बाजार स्थित एसएसपी यादव कॉलेज से युवाओं, बच्चों एवं महिला- पुरुषों ने हाथों में मोमबत्ती एवं तख्तियों को लेकर बाजार के चौक तक मार्च किया। सभी बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा टोनापाथर में भी युवाओं ने विरोध मार्च निकाला गया।  कैंडल मार्च में कुमार गौरव, पंकज गुप्ता, फकरे आलम, संतोष केशरी, रौशन कुमार, अमित साह, भीम केशरी, राम जीवन पांडेय, अमल कुमार, संतोष सुमन, पवन कुमार, प्रमोद यादव, आयुष सिंह, बिट्टू साह, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post