अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

 अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार


 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका)  सोमवार रात पुलिस ने बाजार के चौक पर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भागलपुर जिले के सनहौला के शिवनारायण मंडल का पुत्र कपिल देव कुमार बताया गया है। इस अभियान में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं अनि संजय कुमार सुमन थे। जानकारी के अनुसार कटोरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कटोरिया चौक पर एक बाइक को रोककर जांच की। जांच में बाइक की डिक्की से एक बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई। मंगलवार को गिरफ्तार युवक को बांका जेल भेज दिया गया।।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post