मुखिया पति हत्याकांड में थाना में मामला दर्ज

 मुखिया पति हत्याकांड में थाना में मामला दर्ज


कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा बाजार में हुई मुखिया पति ज्योतिष महतो की हत्या को लेकर  थाना में मामला दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे दीपक कुमार महतो के फर्द बयान पर आठ लोगों को नामजद एवं दो-तीन को अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। लेकिन अभी एक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इधर जम्दाहा बाजार में घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार को एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस हरेक बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि जमदाहा बाजार में सोमवार को मुखिया पति की हत्या कर दी गई थी। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पति पर चार बम एवं दो गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post