दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक की रफ्तार की कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाहन चालक की लापरवाही से लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रही है। अक्सर तेज गति से वाहन चलाने को लेकर सड़क दुघर्टना में वृद्धि हुई है। इस क्रम में मंगलवार की सुबह सात बजे शंभूगंंज-बांका मुख्य पथ मिर्जापुर सत्संग भवन के समीप सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें मिर्जापुर पंचायत स्थित गोपालपुर गांव के एक वृद्ध किसान बाइक की ठोकर से जख्मी हो गए। जख्मी किसान नंदलाल यादव (60) पिता तेतर यादव गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। उक्त वृद्ध का एक बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव के
नंदलाल यादव मवेशी पालक प्रत्येक दिन की तरह दुध बेचने के लिए मिर्जापुर बाजार आ रहे थे। जहां उक्त जगह तेज रफ्तार से बांका की तरफ से आ रही बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार फरार हो गया। जिसमें किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।