दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंंज (बांका):प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत स्थित महिसौथा गांव में बीती देर रात सोमवार को आग लगने की घटना हुई। जिसमें एक किसान का घर के समीप दो पुआल पुंज में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान उक्त गांव के अमरेंद्र सिंह (60) हैं। उन्होंने घटना का कारण अज्ञात बताया है। कहा कि रात में भोजन कर घर में आराम कर रहे थे। जहां करीब ग्यारह बजे रात में पुआल पुंज से धुंआ व आग की लपट देख गांव में शोरगुल होने लगा। जब घटनास्थल पहुंचे तो देख कर दंग रह गए। जहां स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत कर एवं बोरिंग से पानी छिड़क कर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग की तेज लपट हो जाने से दस हजार पुआल जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी सीओ अशोक कुमार सिंह को देते हुए मुआवजा राशि की मांग की है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को भेजा जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र में एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं रहने से आग लगने की घटना पर काबू पाने में परेशानी बढ़ गई है।
