एम ओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ किया  बैठक

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंज(बांका):आईटी भवन शभुंगज परिसर के सभागार में बुधवार को  क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का बैठक नये एम ओ प्रशांत कुमार चौधरी के अध्यक्षता में किया गया।बैठक में सर्वप्रथम नये एम ओ द्वारा उपस्थित सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से परिचित हुए। वहीं एम ओ द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार समय पर अपना-अपना दुकान खोले, दुकान पर बोर्ड लगाने, सभी लाभुकों को सरकार द्वारा दी गई राशन को उचित दाम एवं तोल कर दे सहित कई अन्य आवश्यक निर्देश दिया। वहीं एम ओ ने कहा कि किसी तरह का शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विभाग का डाटा आंपरेटर दिलिप दास सहित सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे.


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post