बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित आई टी भवन के सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा वार्ड सदस्यों के लिए पंचायत स्तरीय प्रारंभिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार,बीडीओ राकेश कुमार,और सीओ प्रशांत कुमार शांडिल्य व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख व पदाधिकारियों ने वार्ड को मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने दायित्वों, अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी हासिल करने को प्रेरित किया ।बी पी आर ओ ने बताया कि इस प्रशिक्षण मे ट्रेनर चंदन कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार निराला, शिवापित कुमार, बाल मुकुंद कुमार, सूरज कुमार व रविंद्र कुमार द्वारा प्रखंड के पांच पंचायत के कुल 117 वार्ड सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य और दायित्व के निर्वहन के साथ योजनाओं और उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी । साथ ही सरकार की योजनाओं का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन की भी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी ।इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक जीतेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के बाद सभी वार्ड सदस्यों का पदाधिकारियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से वार्ड सदस्यों को पंचायती राज में उसके अधिकार,और पंचायत में उनका महत्व और उनके द्वारा वार्ड के विकास के साथ साथ वार्ड को सुसज्जित करने में उनका कितना और किस रूप में योगदान होना चाहिए इसकी जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है।
तीन दिवसीय वार्ड सदस्य का प्रशिक्षण का उद्घाटन
byआमोद कुमार दुबे
-
0
