रूपा का शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम

 बांका: चांदन थाना क्षेत्र के झिंगाझाल गांव की एक 17 वर्षीय युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में देवघर में छत की कुंडी से लटका हुआ बरामद किया है। देवघर पुलिस ने लड़की के पिता बिरनिया पंचायत के झींगाझाल निवासी प्रभाकर चौधरी के फर्द बयान पर जमुई जिला के मचनातरी गांव निवासी निरंजन मांझी व मंटू मांझी  के खिलाफ लड़की की हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मृतिका रूपा कुमारी को उसके भाई  पंकज मांझी ने देवघर के बेलाबगान स्थित पढ़ाई के लिए गये कमरे पर पहुंचा कर जटाही लौट गया था।हलांकि इससे पूर्व देवघर कालेज के बी ए पार्ट वन मे पढ़ने वाली रूपा कुमारी रांगामोड़ स्थित गली नंबर तीन में रहती थी।घटना को लेकर मृतक के पिता प्रभाकर मांझी ने निरंजन कुमार मांझी व मंटू मांझी  के खिलाफ अपहरण कर अपने घर ले जाकर हत्या कर देने और हत्या को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को छत की कुंडी से लटका देने का आरोप लगाते हुए देवघर थाना मे मामला दर्ज कराया है। पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि निरंजन कुमार मांझी मेरी बहन रुपा कुमारी के साथ शादी करने का दबाब डाल रहा था । मगर रूपा के शादी करने से इंकार करने पर उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दिया। गुरुवार शव झींगाझाल पहुंचते ही पुरे परिवार मे कोहराम मच गया और पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।घटना की सुचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, पंचायत के मुखिया रंजीत पंडित, सरपंच प्रतिनिधि अशोक ठाकुर, पं स स प्रतिनिधि हीरा तुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, जय प्रकाश कुशवाहा सहित दर्जनों जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और मृतका को न्याय दिलाने मे हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है । 



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post