दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग जाने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए ग्रामीणों ने किसी तरह जख्मी अजय साह , पत्नी पिंकी देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटि पर तैनात चिकित्सक डा अजय शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है।पीड़ित स्वजनों ने बताया कि तीज पर्व पर दोनों अजय साह पत्नी को लेकर ससुराल गए। दो दिन बाद गुरूवार को घर लौटे तो थकान मिटाने के लिए पिंकी ने अजय को चाय बनाने के लिए कहा।अजय चाय बनाने रसोईघर में गया तो उसे पता नहीं चल सका कि सिलेंडर से गैस पहले से रिसाव हो रहा है।अजय ने जैसे माचिस जलाया कि पुरे घर में आग की लपट फैल गई। यह देख पत्नी शोर मचाते हुए अजय को बचाने रसोईघर दौड़ पड़े ।चीखने - चिल्लाने की आवाज सुन अन्य ग्रामीण भी दौड़कर आए और किसी तरह जुगाड़ तंत्र लगाकर आग पर काबू पाया।चिकित्सक ने बताया कि अजय साह का शरीर करीब 40 एवं पत्नी पिंकी का 30 प्रतिशत तक झुलस गया है ।इसके पहले करसोप एवं सहदेवपुर गांव में गैस सिलेंडर से इस तरह की घटनाएं हो चुकी है ।
