दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के मुखिया एवं उपमुखिया का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण गुरूवार से शुरू हो गया।प्रखंड सभागार भवन में प्रशिक्षण के प्रथम दिन डीपीआरसी नोडल के सोनी कुमारी , नूतन प्रिया ने पंचायतीराज व्यवस्था का उदभव और विकास , 73 वां संशोधन एवं बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय , ग्राम सभा एवं निगरानी समिति सहित अन्य नियमाबली को विस्तार से बताया ।इसके पहले शिविर का उदघाटन , बीडीओ प्रभात रंजन , बीपीआरओ रौनक कुमार , कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार ने दीप प्रज्जलित कर किया। वहीं बीडीओ ने बताया कि तीन दिनों तक यह प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इससे न सिर्फ जनप्रतिनिधियों को जानकारी मिलती है , बल्कि योजनाओं में भी पारदर्शिता रहती है। मौके पर छत्रहार मुखिया अनिता मिश्र , कुर्मा के प्रदीप कुमार सिंह , गुलनी के मीनू सिंह , पकरीया के दीपक कुमार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधी मौजूद थे ।
