मारपीट की घटना में एक महिला सहित पांच लोग जख्मी

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं थम नहीं रहा है।ज्यादातर घटनाएं भूमि विवाद में हो रही है । इस क्रम में गुरूवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाएं हुई।जिसमें एक महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए।पहली घटना वैदपुर गांव में पुरानी रंजिश में हुई।जिसमें एक ही पक्ष के किशोर यादव , पत्नी करूणा देवी एवं पुत्र नीरज कुमार जख्मी हो गया ।जख्मी किशोर ने बताया कि बुधवार की शाम बिजली नहीं रहने के कारण पत्नी और पुत्र घर के बाहर सड़क पर बैठा था ।इतने में एक पत्थर नीरज के सिर पर लगा ।यह देख पत्नी करूणा देवी ने गाली - गलौज शुरू कर दिया।इस पर पड़ोसी रामशरण यादव ने विरोध किया। कुछ देर बाद जब किशोर घर पहुंचे तो शिकायत करने रामशरण के घर पहुंच गए।इस पर रामशरण का आक्रोश बढ़ गया , और जमकर पिटायी कर दी ।बीच - बचाव करने पहुंचे करूणा और नीरज के साथ भी मारपीट किया।इस घटना में करूणा देवी ने रामशरण के अलावे गुलशन कुमार , फुलचन कुमार सहित अन्य के खिलाफ शिकायत की है ।दूसरी घटना कैथा गांव में हुईा जिसमें मामुली विवाद में चाचा - भतीजा आपस में भीड़ गए। भतीजा अंकुश कुमार ने चाचा मनोज कुमार , राजेश कुमार पर आरोप लगाया कि बहियार में धान पटवन कर रहे थे। इस बीच चाचा मनोज की बकरी को धान फसल में देख बाहर निकाला। यह देखते ही मनोज भड़क गए , और राजेश के साथ मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया।जबकि चाचा मनोज का कहना हुआ कि भतीजा अंकुश उदंड के साथ अशिष्ट भी है। सुबह खेत में चर रही बकरी देख खूंटे से खोलकर भगा दिया।जब विरोध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया।इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post