रजौन में बारात देखने गई एक बच्ची के साथ दुष्कर्म

बांका:बांका के रजौन में एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां ढाई साल की एक बच्ची को हवस के दरिंदो ने अपना शिकार बना लिया और बेहोशी की हालत में उसे घर के दरवाजे पर लहूलुहान अवस्था मे लाकर फेक दिया। बताया जाता है कि वह बच्ची अपने गांव से निकलने वाली एक बारात को देखने गयी थी। जब वह काफी देर वापस नही लौटी तो उसकी मां उसे खोजने निकली काफी खोजबीन के बाद उसका पता नही चला तो उसकी मां वापस घर आने लगी तो अंधेरे में दो युवक उसके दरवाजे से वापस लौटते देखा और अंधेरे में दोनों को वापस जाते देखने पर उसने अपनी बच्ची को घर कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में पाया जिसे उठा कर घर ले जाने पर रोशनी में उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। उसके बाद उसके  साथ दरिंदगी की जानकारी हो सकी।उसे अन्य लोगो के सहयोग से स्थानीय रजौन अस्पताल ले जाया गया। जहां के चिकित्सक डां शहनवाज द्वारा उसकी हालत काफी नाजुक देख उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। जहां वह मौत से जूझ रही है। होश आने पर बच्ची ने मां को बताया कि उसे बिस्कुट का लोभ लेकर गोद मे उठा कर भीड़ से दूर ले जाकर उसके साथ घटना किया गया है।इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।
बांका एसडीपीओ बिपिन विहारी ने बताता की घटना की जानकारी होते ही वे वहां पहुंच कर मामले पर नजर रख रहे है। जबकि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उपरामा गांव के एक युवक प्रदीप उर्फ पर्दा यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
इससे पूर्व भी होली के दिन चांदन में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला हुआ था। जिसमे चारो आरोपी एक साल से जेल में बंद है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post