पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर, (मुंगेर):एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 24 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर संग्रामपुर लोकल कमेटी के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस में किसान मजदूर महिलाओं की भागीदारी बड़ी तादाद में थी। जुलूस का नेतृत्व लोकल कमेटी सचिव रंजीत राम, सुधीर यादव, अर्जुन पाल, केदार पंडित, नारायण यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। जुलूस थाना चौक से शुरू कर शहर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए कल्याणी बैंकट हॉल में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। महिला, बुजुर्ग, किसान, नौजवान, बच्चे सभी अपने हाथों में लाल फटाके लिए गगनभेदी नारे लगा रहे थे। 24 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस जिंदाबाद-सर्वहारा के महान नेता कामरेड शिवदास घोष लाल सलाम-संप्रदायिकता का जहर घोलना नहीं चलेगा-महंगाई पर रोक लगाओ।सभा की अध्यक्षता किसान नेता भरत मंडल कर रहे थे। सभा की शुरुआत कम रेट शिवदास घोष के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भरत मंडल अपने अध्यक्षीय भाषण में चर्चा करते हुए कहा सर्वहारा के महान नेता कामरेड शिवदास घोष ने 24 अप्रैल 1948 को इसकी स्थापना की थी और आजीवन इसे सी चा था। सभा को संबोधित करते हुए एस यू सी आई के जिला सचिव व राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कृष्ण देव साह ने बताया कि 1947 में राजनीतिक रूप से देश आजाद हो गया, लेकिन शोषण जुल्म खत्म नहीं हुआ, शोषण से जनमुक्ति का सपना पूरा नहीं हुआ। राज्य की बागडोर अंग्रेजी साम्राज्य वादियों के हाथों से निकलकर भारतीय पूंजी पतियों के हाथों में आ गई। उन्होंने कहा 24 अप्रैल हमारे जीवन में एक ऐतिहासिक महत्व का दिन है। देश के आम लोग आज बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं, भाजपा सरकार भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए जनविरोधी नीतियां ला रही हैं जिससे जनजीवन तबाही के कगार पर है। महंगाई बेरोजगारी आसमान छू रही है, इंधन, तेल, रसोई गैस शहीद दैनिक जरूरत की सभी चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ जाने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। श्री साहनी कहां महिलाओं से बलात्कार गैंगरेप हत्या जैसे जघन्य कांड लोगों का सुख चैन छीन लिया है। संप्रदायिकता जात पात धार्मिक उन्माद भड़का कर लोगों की एकता को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में सच्चा वामपंथ व बाम एकता निहायत जरूरी है। सभा के मुख्य वक्ता राज्य कमेटी सदस्य व एआईटीयूसी के राज्य अध्यक्ष कामरेड प्रमोद मंडल ने कहा महान नेता कामरेड शिवदास घोष ने दर्शाया था कि केवल जन आंदोलन ही बचने का एकमात्र रास्ता है। इसी रास्ते एक दिन पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति करके ही तमाम तरह के शोषण मुक्त नए समाज का निर्माण किया जा सकता है।सभा में उपस्थित कामरेज उत्तम दास, सुशीला देवी, सुधीर मंडल, गंगा मंडल, संतोष दास, सच्चिदानंद मंडल, बाल्मीकि मांझी, सिंटू कुमार, विनोद मंडल, छबीला ताती, मंटू यादव, कपिल देव यादव इत्यादि।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...