तारापुर (मुंगेर) संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन संग्रामपुर लोकल कमेटी के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में किसान मजदूर महिलाएं, संग्रामपुर बस स्टैंड से जुलूस निकाला। जुलूस में किसान मजदूर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे ।
वीबी-जी राम जी अधिनियम रद करो।
राम का नाम लेकर रोजगार छिनने की साजिश बंद करो इत्यादि के नारे लगाए गये।
2025 बीज विधेयक वापस लो।
जन विरोधी बिजली अधिनियम 2025 वापस लो।
किसान के फसलों की खरीदारी एसपी पर गारंटी करो।
खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाओ।
निर्धारित मूल्य पर खाद्य किसानों को उपलब्ध कराओ। आदि नारों से पूरा शहर गूजामान हो गया। जुलूस संग्रामपुर बाजार के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर 9 सूत्री मांगों का प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा। जुलूस का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुधीर यादव, उत्तम दास संयुक्त रूप से कर रहे थे। बाद में संग्रामपुर महावीर चौक पर आकर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बिहार राज्य सचिव कृष्णदेव शाह ने प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मौके पर हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं अभिलंब सारे जन विरोधी अधिनियम को सरकार वापस ले। उन्होंने कहा मनरेगा को रद्द कर वीबी जी राम जी अधिनियम पारित कर दिया। इस विधेयक को लाने से पहले किसान मजदूर के प्रतिनिधियों से इसकी चर्चा नहीं की गई। केंद्र सरकार ने इस योजना को सुदृढ़ करने की जगह समाप्त कर दिया, इसे केंद्र सरकार की मर्जी पर चलने वाली एक आपूर्ति आधारित योजना बना दिया। श्री शाह ने कहा इस कानून का बिहार जैसे राज्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। दूसरी और केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई बीजनीति का मसौदा भारतीय बीज क्षेत्र पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कॉरपोरेट के वर्चस्व को स्थापित करता है। खाद्य सुरक्षा व बी संप्रभुता को गंभीर रूप से कमजोर करेगा, इसी तरह जारी विद्युत व्यवस्था भारतीय बिजली व्यवस्था का व्यापक निजीकरण, व्यापरीकरण और केंद्रीय कारण का रास्ता खोलता है। उन्होंने विरोध सभा में उपस्थित किसान मजदूर को संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन की ताकत मजबूत करें। सभा को जिला सचिव भारत मंडल, नारायण यादव, रंजीतराम, विश्वनाथ मंडल, सुशीला देवी, गीता कुमारी, गंगा मंडल, सुधीर मंडल, जितेंद्र मांझी, चरित्र मांझी, मंटू यादव ने भी संबोधित किया।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...