नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय निवासी एक विवाहित महिला ने अपने पिता के घर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजार निवासी गोपाल मंडल की पुत्री दीक्षा कुमारी 19 बर्ष की शादी इसी बर्ष फरवरी माह में हुई थी। शादी के बाद से  दीक्षा सिर्फ कुछ दिनों के लिए अपने ससुराल गयी। फिर वापस आने के बाद वह किसी भी हालत में ससुराल जाना नही चाहती थी। उसकी शादी जमुई जिले  के गोरा गांव के निर्भय कुमार के साथ हुई थी।पत्नी के ससुराल नही जाने के कारण दोनों के बीच बराबर विवाद होता था। इस संबंध में कई बार स्थानीय स्तर पर लड़की को विदा करने के लिए पंचायती भी हुई थी। पर लड़की किसी हालत में ससुराल नही जाना चाहती थी। उसी के समाधान के लिए लड़के पक्ष द्वारा चांदन ग्राम कचहरी में अपनी पत्नी के विदाग़री के लिए आवेदन दिया था। जिसकी सुनवाई चल रही थी। और 17 मई को सुनवाई की तिथि निश्चित की गई थी।सुनवाई से एक दिन पूर्व दीक्षा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए अहले सुबह उसकी मां ने अपनी बेटी की लाश दुपट्टे से लटकते देखा तो उसकी जानकारी अपने स्वजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी दीक्षा के ससुराल वाले को भी दे दिया गया है।

 घटना की जानकारी पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष नसीम खान और सअनि रविंद्र कुमार घटना स्थल पर आकर घटना की जानकारी प्राप्त किया। और कागजी प्रक्रिया पूरा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post