भलुआ गांव में जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधि हुई तेज

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 
 

शंभुगंज (बांका) : जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आगमन को लेकर उनके पैतृक गांव भलुआ में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को बीडीओ प्रभात रंजन , सीओ अशोक कुमार , थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत सहित अन्य कर्मियों ने दौरा किया। जिसमें वाहन पार्किंग के अलावा इनके सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।दूसरी ओर उपराज्यपाल के आगमन पर आवास परिसर की साफ - सफाई का काम तेजी से जारी है। ग्रामीणों में भी उत्साह है।क्षेत्रवासी उपराज्यपाल से कई उम्मीदें दिलों में संजोए हुए हैं। उपराज्यपाल की 81 वर्षीय चाची मांडवी देवी , चचेरे भाई अनिमेष कुमार के अलावा ग्रामीण पारसमणि सहित अन्य ने बताया कि करीब एक दशक पहले मनोज सिन्हा जब यूपी के गाजीपुर से सांसद थे , तब भाई के श्राद्ध कर्म में भलुआ आए थे। फिर रेल राज्यमंत्री बनने के बाद गांव आने का कार्यक्रम तय हुआ , लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। अब जम्मू -  कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार गांव आ रहे हैं । बताया कि मनोज सिन्हा के पिता विरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश महाविद्यालय में प्राचार्य थे।जिस कारण मनोज सिन्हा का बचपन यूपी में बीता। छात्र - जीवन से ही राजनीति से लगाव रहने के कारण आज इस मुकाम पर है।बताया कि बाहर रहने के बाद भी मनोज सिन्हा गांव को नहीं भूले।वे हरेक पर्व - त्योहार में अक्सर गांव को याद करते हैं। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि उपराज्यपाल के आगमन की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्य जारी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post