भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही-बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालयों पर हुआ धरना प्रदर्शन

भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही-बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालयों पर हुआ धरना प्रदर्शन

रजौन, बांका: भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर गुरुवार 15 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल परिसर पर महागठबंधन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रजौन प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के संचालन में संपन्न हुई। भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन के आह्वान पर जातीय गणना रोकने, महंगाई बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, किसानों की आय दोगुनी नहीं करने, जाति धर्म का उन्माद फैलाने आदि राजनीति पर रोक, दलित गरीब की आवास व खाद्यान्न योजना बंद करने की साजिश, बिहार के साथ सौतेलापन राजनीति करने का खोंट 9 वर्षों तक तबाही बर्बादी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन का एक दिवसीय विशाल महाधरना प्रदर्शन आयोजित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सिंह ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मोदी शासन के 9 साल जनता की चरम तबाही बर्बादी लूट, दमन और नफरत का भयावह दौर साबित हुआ है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आगे कहा महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। यह पहली ऐसी सरकार है जो खाद्य पदार्थों से लेकर पाठ्य पुस्तकों और सामग्रियों पर भी टैक्स जीएसटी लगा रही है। जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश नेता डॉक्टर प्रोफेसर लखन लाल सिंह आरोही ने कहा केंद्र सरकार शिक्षा स्वास्थ्य शिक्षा मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं के मद में लगातार कटौती कर रही है उसने मनरेगा में 429 रुपया मजदूरी देने से साफ इनकार कर दिया है। देश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रवासी मजदूरों के प्रति केंद्रीय सरकार की उपेक्षा को कोविड और लॉकडाउन ने बेनकाब किया था। केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी की मार से छोटे मझोले व्यवसाई अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि इधर 2000 रुपए का नोट बंद कर काला धन पर हमले का एक बार फिर भ्रम पैदा किए जाने की बात रखी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधि मंडल में शामिल राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बीडीओ के कार्यालय वेश्म में पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम स्मार पत्र सौंपा गया। इस मौके पर बीडीओ अभिषेक राज, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन स्मार पत्र लेने के लिए स्वयं उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के मौके पर राजद नेता उदय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, पूर्व राजद अध्यक्ष भैरो सिंह कुशवाहा, दिवाकर यादव, अरविंद यादव, विष्णु देव ठाकुर, संजय झा, संजय यादव, युवा नेता सह मीडिया प्रभारी नयन सिंह नेटवर, गुरेश यादव, मंदारेश्वर कुमार मंटू, प्रियरंजन कुमार, भैरव सिंह चंद्रवंशी, अंबिका चंद्रवंशी, प्रवीण क्रांति, पूर्व मुखिया परशुराम हरिजन, जदयू वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह, प्रदेश जदयू महासचिव विपिन सिंह कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, राजेश सिंह, मनोरंजन सिंह, विनय सिंह, भूपाल सिंह, संजय राव, जय किशोर कुणाल, राधे साह, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद सिराज अली, जदयू जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजफ्फर, मोहम्मद मुस्तफा, सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास, मुखिया मोहम्मद नेशात आवर, गणेश दास सहित काफी संख्या में जदयू, कांग्रेस, राजद, सीपीआई के कार्यकर्ता, नेता, पंचायत अध्यक्ष सहित महागठबंधन के समर्पित कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। महाधरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से महागठबंधन के सभी दलों में से जदयू व राजद के कार्यकर्ता अधिक दिख रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments