रजौन, बांका : मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग बिहार पटना के आदेश के आलोक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत पंचायती राज विभाग पीआरडी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पीएचईडी में चल रहे योजनाओं चापाकल, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों, लघु सिंचाई अंतर्गत नलकूप योजना एवं विद्युत आपूर्ति की जांच हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर डीएम अंशुल कुमार ने गठित की थी। गठित टीम में दोनों प्रखंड का जिला स्तर के अधिकारियों की देखरेख में ऑन द स्पॉट जांच कराई गई। गठित टीम जांच दल में शामिल सभी अधिकारियों के साथ स्वयं डीएम अंशुल कुमार ने धोरैया एवं रजौन प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख उप प्रमुख एवं सभी पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में समीक्षा भी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन के सभागार परिसर में समीक्षा डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में 5 जून दिन सोमवार की देर संध्या तक की गई। इस मौके पर अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कौशलेंद्र कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता पारुल प्रिया, जिला कल्याण पदाधिकारी यदुनाथ सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पवन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रेमकांत सूर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी निरंजन कुमार, अमरपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार, रजौन विद्युत अवर प्रमंडल एसडीओ अंबुज कुमार, कनीय अभियंता राजीव रंजन के अलावे रजौन प्रभारी बीडीओ अभिषेक राज, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, बीपीआरओ सुश्री दीपशिखा,बीईओ शिवनारायण ठाकुर, मनरेगा पीओ अमित कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत महेश्वरी, सीडीपीओ फिरदोस शेख, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुप कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि समन्वयक रंजीत कुमार, संजय कुमार निराला, शशि भूषण पांडेय, अंचल राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, प्रखंड प्रधान सहायक मोहम्मद हसनैन फारुकी, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह,प्रखंड कार्यपालक सहायक मनोज कुमार सहित मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत पंचायती राज विभाग के सभी तकनीकी कनीय अभियंता, कार्यपालक सहायक एवं गठित जांच दल में शामिल सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वयं पंचायत वार पंचायत के सभी मुखिया से पंचायत के सभी वार्डों में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना से संबंधित नल जल पीआरडी,पीएचईडी, चापाकल अग्निकांड से प्रभावित परिवारों लघु सिंचाई अंतर्गत नलकूप योजना एवं विद्युत आपूर्ति आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते हुए समाधान के उपाय सूचीबद्ध कराए जा रहे थे। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मझगांय-डरपा पंचायत के युवा मुखिया मृत्युंजय कुमार ने चंदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित कोल्हडा डांड के पास चेक डैम निर्माण से संबंधित प्रस्ताव डीएम को दिया। डीएम ने लघु सिंचाई विभाग के उपस्थित अभियंताओं को जल्द इस पर करवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सर्वप्रथम डीएम ने राजावर पंचायत की मुखिया बबीता देवी से पंचायत में नारियल पेयजल चापाकल सहित अन्य समस्याओं से जानकारी ली। इस तरह से बारी-बारी से सभी पंचायत के मुखिया से नल जल, अग्निकांड, चापाकल आदि गंभीर समस्या से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान सकहारा पंचायत मुखिया अमृता देवी ने नल जल की समस्या वार्ड नंबर 2 खजूरकोरामा एवं वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव की पीएचईडी विभाग द्वारा सरकारी हैंडपंप को खोलकर एक महीना से छोड़ देने की जानकारी दी गई। इस प्रकार नवादा खरौनी पंचायत मुखिया आरती देवी ने भी वार्ड नंबर 2 पीएचइडी एवं पीआरडी द्वारा कोई भी नल जल की सुविधा नहीं रहने की वजह से पूरे महादलित टोले में गंभीर पेयजल संकट बताया। नवादा खरौनी पंचायत मुखिया आरती देवी ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 2 में सोलर लाइट द्वारा मिनी जलापूर्ति की सुविधा एक दशक पूर्व से थी। बहुत पुरानी सोलर लाइट योजना रहने की वजह से संपूर्ण टोले में पेयजल की घोर किल्लत है। इस प्रकार रजौन बाजार में भी गंभीर पेयजल समस्या को लेकर बाजार की गई युवक वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के नेतृत्व में आए हुए थे। समीक्षा कर जाने के क्रम में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के बालिकाओं एवं वार्डन आदि से भी जानकारी ली है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, पंचायत के मुखिया चंदा रानी, रणधीर यादव , मनोज दास ,रंजना देवी, प्रवीण कुमार सिंह,आशा देवी, अनुपम कुमारी, भैरो सिंह, आशा देवी, रानी देवी, मोहम्मद नेशांत आवर सहित सभी पंचायत के मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट : के आर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...