दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा पार्क में बुधवार को एक दिवसीय खरीफ महोत्व एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , जिला कृषि वैज्ञानिक संजय मंडल , आत्मा अध्यक्ष शैलेश यादव , बीएओ चितरंजन चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं कृषि वैज्ञानिक संजय मंडल ने किसानों को बदलते मौसम में जलवायु अनुकूल खेती करने की सलाह दी। इसके लिए डीएसआर विधी से धान की सीधी बोआई के अलावा जीरो टिलेज और श्रीविधी तरीके से खेती करने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिक ने जीवामृत को विस्तार से बताया। जिसमें 10 किलो गोबर , 10 लीटर गौमूत्र , एक किलो चने का बेसन और एक दर्जन केला का मिश्रण कर सौ लीटर पानी में घोल तैयार करना है।एक सप्ताह के बाद एक एकड़ भूमि में डाल देना है। इससे खेतों में भी रासायनिक खाद की आवश्यकता नहीं पड़ेगा , और फसल उत्पादन भी अच्छा होगा। वहीं सहायक अनुसंधान पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने मिट्टी जांच पर फोकस किया। बताया कि मिट्टी में 12 पोषक तत्व होते हैं। अथ्यधिक रासायनिक खाद प्रयोग करने से तत्वों का क्षय होता है। जिससे खेत कमजोर होने के साथ उर्वरा शक्ति पर असर पड़ता है। कार्यशाला में मौजूद पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा सुनील कुमार ने गर्मी से पशुओं का बचाव कैसे करें , इस पर किसानों को विस्तार से बताया। बीएओ चितरंजन चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा धान बीज उपलब्ध है। गुरूवार से किसान भाई प्रक्रिया के साथ बीज ले सकते हैं। बताया कि मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार बीज योजना में 90 प्रतिशत , स्वर्णा बीज समृद्धि में 80 प्रतिशत अनुदान है।इसके अलावा सबौर संबंधन का 10 वर्ष से कम और उससे अधिक किस्म का बीज उपलब्ध है। अंत में कार्यशाला में उपस्थित कुछ किसानों ने खेती - किसानी से संबंधित कई तरह के सवाल भी पूछे।जिसका जबाब कृषि वैज्ञानिक ने दिया। मौके पर पकरिया मुखिया दीपक कुमार , कुर्मा पंचायत समिति सदस्य राजमणि देवी , चंदन कुमार , शांति शरण सहित अन्य लोग मौजूद थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...