जाति बंधन को तोड़ प्रेमी प्रेमिका ने रचाई शादी,पिता में किया मुकदमा।

बांका: चांदन प्रखंड में एक बार फिर एक अंतरजातीय विवाह चर्चा में आ गया है।जब प्रखंड मुख्यालय की एक लड़की खरीददारी करने देवघर गयी। जहां उसी के वार्ड के एक लडके द्वारा देवघर में ही जबरदस्ती शादी कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने थाना को एक आवेदन देकर लडके के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलते ही पुलिस लड़का लड़की की बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों की शादी का फोटो वायरल हो रहा है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री देवघर पढ़ने के लिए गयी और वहां से खरीदारी करने गयी थी। इसी दौरान मुहल्ले के ही सांडू कुमार ने उसको जबरदस्ती बाबा मंदिर ले गया और उसके मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर ली। वहीं कुछ लोगों की माने तो लड़का और लड़की के बीच  काफी दिनों से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर एक ही मुहल्ले और दोनों की अलग अलग बिरादरी का होना शादी के बीच बाधा डाल रही थी। ऐसे में लडके को लड़की के देवघर जाने की जानकारी मिली और मौका देखते ही दोनों ने वैजनाथ मंदिर मे शादी रचा ली। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि दोनों के बरामद होने के बाद दोनों के उम्र और बयान को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post