रजौन में आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव,विभाग प्रचार प्रमुख का स्वयंसेवकों को मिला बौद्धिक

रजौन में आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव,विभाग प्रचार प्रमुख का स्वयंसेवकों को मिला बौद्धिक

रजौन, बांका : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह भवन में मकर संक्रांति उत्सव मनाया। इस अवसर पर भागलपुर विभाग के प्रचार प्रमुख अजीत घोष ने अपने बौद्धिक के दौरान स्वयंसेवकों को संघ के छह प्रमुख उत्सवों की चर्चा करते हुए मकर संक्रांति उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि संघ में कुल छह उत्सव मनाने की परंपरा रही है, जिनमें से मकर संक्रांति भी एक है। इसका उद्देश्य है सम्यक क्रांति एवं संगठन का भाव निर्माण करना, उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का खगोलीय महत्व भी है। आज के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करते हैं। यह त्योहार भारतीय कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन हम लोग नई फसलों से प्राप्त अन्न, गुड़, तिल, तेल आदि का सेवन करते हैं। इस त्योहार का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना भी है। यह समरसता का त्योहार है। दक्षिण भारत में यह पोंगल, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, गुजरात में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। उन्होंने बौद्धिक के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त सभी स्वयंसेवकों को अपने पास-पड़ोस के मंदिरों व धार्मिक स्थलों की साफ सफाई करने के उपरांत धूमधाम से पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन करने की भी अपील की है। वहीं बौद्धिक व संघ की प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों ने एक साथ बैठकर तिलकुट का आनंद लिया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षक का दायित्व नारायण कुमार, सामूहिक गीत खंड धर्म जागरण प्रमुख डॉ. प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह, अमृत वचन व सुभाषित सानू सावन तथा प्रार्थना वाचक का दायित्व खंड महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख गौरव कुमार ने निभाया। वहीं इस मौके पर बांका जिला सह कार्यवाह अमरेंद्र कुमार, रजौन खंड कार्यवाह रंजीत कुमार, मंडल कार्यवाह प्रीतम कुमार राव, शाखा कार्यवाह संदीप कुमार उर्फ पिंटू, दिलीप कुमार मंडल, अवधेश कुमार साह, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, चंदन कुमार सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments