संग्रामपुर (मुंगेर) संपूर्ण क्षेत्रों शीतलहर का प्रभाव काफी बढ़ चुकी है | जिसके कारण हाड़ कपा देने वाली ठंड जारी है यह क्रम लगभग 2 हफ्ता से चल रहा है , हालत यह है कि रजाई से निकलना जान को जोखिम में डालने के बराबर हो गया है | लोग दिन भर या तो हीटर के पास या नहीं तो अलाव का सहारा ले रहे हैं | मौसम का यह हाल बर्फीली पछुआ हवा की वजह से है। सड़कों पर चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन कोहरे के कारण रफ्तार में काफी कमी हो चुकी है | दुर्घटना से बचने के लिए सभी 25 एवं 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलते हैं | कोहरे का प्रभाव शाम 8 बजे से सुबह लगभग 9 बजे तक रहता है | वही सूर्य भगवान का दर्शन 10 लोगों को हो पता है
लोगों का मानना है कि मकर संक्रांति के बाद यानी (15 जनवरी) के बाद मौसम में बदलाव होना है , दिन भी बड़ा होगा एवं शीतलहर में भी कमी होगी जैसा की बड़े बूढ़ों का अभी तक का अनुमान है |


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...